Monday 24th of August 2026 01:59:11 PM

बेसिक विद्यालयों के बच्चों ने किया मॉडलों का प्रदर्शन


 

Noor Bulletin-हिंदी न्यूज़ के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने किया। सर्कुलर रोड स्थित डायट के परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के सभी 9 विकास खंडों के बेसिक विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिसमें बुढ़ाना ब्लॉक को प्रथम स्थान मिला। राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को प्रतीक चिन्ह और सूक्ष्मदर्शी प्रदान किए गए, साथ ही सभी प्रतिभागी छात्रों को स्कूली बैग प्रदान किए गए। छात्रों द्वारा विभिन्न तकनीकी और विज्ञान संबंधी मॉडलों के माध्यम से रचनात्मक संदेश प्रसारित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. निर्वाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज छात्रों को विज्ञान एवं तकनीक से युक्त शिक्षा की आवश्यकता है ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकें। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक गण और प्रतिभागी छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। भाजपा जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक रामकुमार शर्मा, रविंद्र चौधरी, स्टेनो अक्षय शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

  • Tags

Related Articles



STAY CONNECTED

58076 Fans Like
54527 Followers Follow
37137 Subscribers Subscribe

ताज़ा समाचार