Monday 24th of August 2026 01:08:24 PM

गांधी कालोनी लिंक रोड हुआ बदहाल, कई बार सूचना देने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध


 

Noor Bulletin-हिंदी न्यूज़ के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी से भोपा रोड पर निकलने वाली लिंक रोड की दुर्दशा ने आवागमन बेहाल कर दिया है। ये तब है, जब यह क्षेत्र नगर पालिका के क्षेत्र में आता है। भोपा रोड की ओर जाने वाले लिंक रोड रास्ते पर पूरी तरह से जल भराव ने आने जाने वालों राहगीरों को अपना रास्ता बदलने के लिये मजबूर कर दिया है। यहां से होकर गुजरने वाला नाला पूरी तरह से चौक हो चुका है। इर्द गिर्द कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कभी यहां से होकर प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते थे। अब जलभराव व कूड़े के चलते यह रास्ता पूरी तरह से आवागमन मुक्त हो गया है। तमाम बार क्षेत्रवासी इस समस्या से अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, पर पालिका है कि सुनने को तैयार ही नहीं है।

  • Tags

Related Articles



STAY CONNECTED

17619 Fans Like
87675 Followers Follow
51162 Subscribers Subscribe

ताज़ा समाचार