Monday 24th of August 2026 01:58:25 PM

ककरौली जनसभा में नही पहुंचे अखिलेश यादव, 18 नवम्बर को मीरापुर विधान सभा क्षेत्र में करेंगे रोड शो


 

Noor Bulletin-हिंदी न्यूज़ के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

मुज़फ्फरनगर । शनिवार को ककरौली में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में अप्रत्याशित घटना हुई । हजारों की भीड़ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इंतजार करती रही, पर अखिलेश यादव नहीं पहुंचे। अखिलेश यादव लखनऊ से प्राइवेट विमान द्वारा हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद पहुंचे थे पर वायु सेना के अभ्यास करने के चलते उनके हेलीकाप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं मिली। अखिलेश यादव के न आ पाने के कारण उनको सुनने आई उनके समर्थकों की भीड़ मायूस होकर वापस लौट गई। बताया गया है कि अब चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 18 नवंबर को अखिलेश यादव मीरांपुर विधान सभा क्षेत्र में रथ यात्रा निकालेंगे, जो दोपहर 12 बजे से शुरू होकर चुनाव प्रचार समाप्त होने तक मीरांपुर विधान सभा के गांव-गांव में भ्रमण करेगी।

बताते चलें कि शनिवार को मीरांपुर विधान सभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुम्बुल राना के समर्थन में पहली जनसभा क्षेत्र के ककरौली में आयोजित की गई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस जनसभा को सम्बोधित करने आना था, लेकिन घंटों बाद मंच से घोषणा की गई कि अखिलेश यादव का आगमन निरस्त हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अब 18 नवंबर को मीरांपुर विधान सभा क्षेत्र में रथ यात्रा निकालेंगे। यह सुनकर उन्हें सुनने व देखने आये हजारों लोगों की भीड़ मायूस हो गई। बताया गया कि अखिलेश यादव जन सभा में आने के लिये हिंडन एयरपोर्ट पर भी पहुंच चुके थे, लेकिन वायु सेना के अभ्यास के कारण उनके हेलिकॉप्टर को उड़ने की मंजूरी नहीं दी गई। शनिवार को ककरौली में आयोजित इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के न पहुंचने के साईड इफैक्ट भी 20 नवम्बर को होने वाले मतदान के दौरान दिखेंगे। एक ओर जहां मतदाताओं के बीच अखिलेश के न आने देने को लेकर सहानुभूति का फैक्टर पनपेगा, वहीं सरी ओर सपा इसे चुनावी तारीख तक भुनाने का प्रयास करेगी। अब सपा की जनसभाओं में यह प्रचारित किया जायेगा कि भाजपा ने डर के अहसास के चलते अखिलेश यादव को मीरांपुर नहीं पहुंचने दिया। बाकी बचा काम 18 नवम्बर को रथ यात्रा के दौरान स्वयं अखिलेश यादव पूरा करेंगे।

  • Tags

Related Articles



STAY CONNECTED

87264 Fans Like
98788 Followers Follow
88786 Subscribers Subscribe

ताज़ा समाचार